• कैसे होती है Relationship Anxiety, क्यों पार्टनर पर भरोसा नहीं बँधता, इस बीच कैसे पॉज़िटिव रहें, बता रही हैं Psychologist अरूबा कबीर | Health Mantra
    Sep 1 2022

    कई बार पास्ट लाइफ़ के बुरे अनुभव आपके अभी के रिलेशनशिप को ख़राब करने लगते हैं। अपने पार्टनर के प्रति डर होना तो आम है, लेकिन कभी-कभी ये बहुत लंबे समय तक चलता रहता है। लैक ऑफ़ ट्रस्ट, इंफ़ीरियॉरिटी कॉम्प्लेक्स, छोड़ दिए जाने का डर, कंपैटिबिलिटी का सवाल, फ़ीलिंग्स को न समझ पाना रोज़ की बात हो जाती है। यही होती है Relationship Anxiety। बात-चीत और अपने दिल की बातों को एक-दूसरे के साथ बाँटना ही इससे निकलने का सबसे सही तरीक़ा होता है। कई बार यह भी न हो सके, तो ख़ुद को कैसे सँभालें, इनके बीच ख़ुद को कैसे मोटिवेट करें, पॉज़िटिव रखें और आगे बढ़ें।

    Show More Show Less
    15 mins
  • क्या होती है Social Anxiety और क्या हैं इसकी वजहें, कैसे बचें मन की इस समस्या से। बताएंगी Psychologist अरुबा कबीर
    Aug 25 2022

    आपने अपने आस-पास कई लोग देखे होंगे, जो किसी सोशल मीटिंग का हिस्सा बनने से डरते हैं, लोगों से मिलना पसंद नहीं करते, मौक़े तलाशते हैं कि मिलना न पड़े और काम हो जाए। मन की इस दिक्कत का नाम है Social Anxiety. बचपन में जब हमारा मन बहुत मासूम होता है और कोई दुःखद घटना, चाहे वो कितनी ही छोटी या बड़ी क्यों न हो, घटती है और हम सहम जाते हैं, डर जाते हैं। बड़े होने के बाद भी जब ये डर ख़त्म नहीं होता, तो ये Social Anxiety का रूप ले लेता है। Anxiety Podcast के दूसरे एपिसोड में अरुबा कबीर, जो कि एक Mental Heaalth Professional और Psychologist है, बता रही हैं कि इस Social Anxiety की इस चिड़िया को कैसे आज़ाद करें, मन की इस दिक्कत को कैसे ठीक करें और आगे बढ़ें।

    Show More Show Less
    13 mins
  • Anxiety क्या है ? क्या होते हैं उसके symptoms और क्या है उसके solutions ? बताएंगी psychologist अरूबा कबीर
    Aug 24 2022

    बीते कुछ सालों में मेंटल हेल्थ ने लोगों का ध्यान तेज़ी से खींचा है। Anxiety जो शब्द है वह आज कल हर कोई ऐसे ही इस्तेमाल कर लेता है, पर आखिर ये anxiety किस वजह से होती, कैसे होती है और क्या हैं इसके समाधान? इन 10 सामान्य से दिखने वाले तरीक़ों से आप बहुत पॉज़िटिव महसूस करेंगे। पर क्या हैं तरीके? जानिये आज के हेल्थ मंत्रा एपिसोड में psychologist अरूबा कबीर के साथ। सिर्फ ABP Live Podcasts पर।

    Show More Show Less
    18 mins
  • मानसून में फंगल इंफेक्शन से कैसे बचें
    Jul 25 2022

    मानसून का मौसम अपने साथ लाता है कई सारी नई तकलीफें जिनमें से एक है फंगल इंफेक्शन। कई लोग इस मौसम में फंगल इंफेक्शन कि शिकायत के साथ डॉक्टर के पास जाते हैं। पर कैसे होती है फंगल इंफेक्शन, कहाँ कहाँ तन पर हो सकती है फंगल इंफेक्शन और क्या इस्से बचने के तरीके जानिए डॉ गुंजन से आज के हेल्थ मंत्रा के एपिसोड में।

    Show More Show Less
    6 mins
  • क्या आप Pregnant हैं और ये कर रही हैं | Health Mantra
    Jul 18 2022

    आज डॉ. नूपुर बात करेंगी उन चीज़ों की जो आम-तौर पर महिलाएं pregnancy के समय करती हैं मगर उन्हें ये नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे बच्चे और मां दोनों को ही नुक्सान पहुँच सकता है। सुनिए ये एपिसोड और सोचिये कि कहीं आप भी तो नहीं कर रहीं ये गलतियां।

    Show More Show Less
    3 mins
  • क्या Twin Pregnancy में रिस्क ज़्यादा है ?
    Jul 11 2022

    क्या Twin Pregnancy में रिस्क ज़्यादा है ? एक माँ के अंदर जब दो बच्चों होते हैं तभ complications होने के chances ज़्यादा हो जाते हैं। Twin Pregnancy में किन किन चीज़ों का रखना चाहिए ज़्यादा खयाल जानिए हेल्थ मंत्रा के आज के episode में डॉ नूपुर के साथ। सिर्फ ABP Live Podcasts पर।

    Show More Show Less
    4 mins
  • Blood Cancer: बुखार अगर आता-जाता है और थकान रहती है तो हो जाएं सावधान | Health Mantra
    Jul 4 2022

    आज डॉ. राहुल भार्गव बात करेंगे Blood Cancer की। क्या होता है Blood Cancer और क्यों होता है लोगों में ये बीमारी। क्या आपको पता है कि रात में पसीना आना, बार-बार बुखार आ जाना, ये सब Blood Cancer की निशानियां हैं। वैसे तो डॉक्टर राहुल का कहना है कि Blood Cancer के लक्षण बहरूपिया होते हैं, और आपको पता नहीं चलता जल्दी कि ये Blood Cancer की निशानियां हैं मगर regular check-up से Blood Cancer को समझना आसान हो जाता है।

    Show More Show Less
    5 mins
  • Menstrual cycle thyroid | महिलाओं में Thyroid hormone न बनने पर, उन पर क्या असर पड़ता है | Health Mantra
    Jun 20 2022

    आज डॉ. नूपुर बात करेंगी कि Thyroid कैसे महिलाओं की reproductive health पर कैसे असर डालता है। Thyroid की दिक्कत 2 प्रकार की होती है - Hypothyroid या Hyperthyroid. इन दोनों ही अलग अलग प्रकार थाइरोइड की दिक्कतों का अलग अलग असर पड़ता है। Pelvic examination क्या होता है, जो ऐसी समस्याओं से बचा सकता है।

    Show More Show Less
    3 mins