• रिवर्स गियर | याद हैं वो दिन जब कैफ़े के बहार क़तार लगा कर रिज़ल्ट देखना पड़ता था?
    Oct 13 2021

    आज रिवर्स गियर पर मोहम्मद अरशद बात करेंगे कि कैसे पहले रिज़ल्ट आने पर internet कैफ़े के बाहर लगती थी क़तार। ये वो वक़्त था जब रिज़ल्ट के नाम पर लोगों में ख़ौफ़ रहता था। क्या बोलते थे इंटरनेट कैफ़े वाले भैय्या पापा से जब होते थे बच्चे फेल। आज अरशद वापस ले जायेंगे आपको उन कैफ़े पर क़तार लगाने वाले दिनों में।

    Show More Show Less
    2 mins
  • रिवर्स गियर | वो दिवाली-दशहरा पर घर वापस जाने वाले बेफिक्र दिन क्या आपको आज भी याद हैं?
    Oct 7 2021

    आज रिवर्स गियर के नए एपिसोड पर मोहम्मद अरशद बात करेंगे उन दिनों की जब आसानी से बस या ट्रेन पकड़ कर लोग त्योहारों पर, दिवाली-दशहरा पर, बेफिक्र होकर जाया करते थे। अब तो आलम ये है कि माँ बुला-बुला कर रह जाती है, बॉस भी end में छुट्टी दे ही देते हैं मगर ट्रेन के टिकट नहीं मिलते। अरशद आपको वापस ले जायेंगे उस बेफिक्र समय में जब छुट्टी का मतलब छुट्टी हुआ करता था, लैपटॉप पर काम नहीं।

    Show More Show Less
    3 mins
  • रिवर्स गियर | बदलाव, अच्छे हैं, मगर क्या सभी बदलाव अच्छे हैं?
    Sep 29 2021

    आज रिवर्स गियर के एपिसोड में मोहम्मद अरशद बात करेंगे बदलाव की। मौसम से लेकर लोगों तक, सब बदलाव से गुज़रते हैं। मगर क्या सभी बदलाव अच्छे हैं? और अगर नहीं तो फिर क्या?

    सुनें ये एपिसोड, अरशद की आवाज़ में।

    Show More Show Less
    3 mins
  • रिवर्स गियर | क्या आपके टीके भी बचपन में दादा-दादी या नाना-नानी ने लगवाए थे?
    Sep 15 2021

    आज रिवर्स गियर पर मोहम्मद अरशद बात करेंगे बदलते मौसम और टीकों की। क्या आपको याद है कि बचपन में किसने आपको सभी टीके लगवाए थे? जब कहीं पापा-मम्मी बचपन में डांट देते थे, तो वो उनको डांट देते थे। आज रिवर्स गियर पर दादा-दादी और नाना-नानी की पुरानी यादों का गियर लगेगा। ज़रूर सुनें आज का एपिसोड

    Show More Show Less
    3 mins
  • रिवर्स गियर | कैसे बदल दिया Facebook और Instagram ने जन्मदिन मनाने का तरीका?
    Sep 8 2021

    आज रिवर्स गियर के एपिसोड में मोहम्मद अरशद बात करेंगे जन्मदिन की। अपने जन्मदिन के बारे में बताते-बताते वो याद दिलाएंगे कि किस तरह social media के आ जाने से बदला है जन्मदिन मनाने का स्वरूप? कैसे पहले ख़ुशी होती थी classrooms में chocolates बांटने की, उन्हीं chocolates को फिर tution लेकर जाने की। कैसे पहले केक शक्ल पर नहीं लगाया जाता था बल्कि खाया जाता था। आज केक बहुत हैं, शक्ल पर लगाने के लिए भी हैं मगर आस-पास खड़े लोगों में कमी आई है। तो सुनिए आज का रिवर्स गियर और याद कीजिए उन हसीं पलों को जब अब असल में अपना जन्मदिन मनाते थे, ना कि instagram पर।

    Show More Show Less
    4 mins
  • रिवर्स गियर | पतझड़ के वो दिन वापस आने को हैं, पतझड़ वाली यादों को साथ लेकर
    Sep 1 2021

    आज मोहम्मद अरशद रिवर्स गियर के इस एपिसोड में बात करेंगे मौसम की। पतझड़ का मौसम आ चुका है। और पतझड़ कितनी यादों को साथ भी लाता है। त्योहारों का महीना चंद दिन ही दूर है। दिवाली, दशहरा ये सब आएंगे साथ। मगर इस कोरोना के माहौल में कैसे हम पतझड़ और त्योहारों का मज़ा साथ में लेंगे, वो भी देखना होगा। सुनिए ये एपिसोड और खो जाईये अपनी पतझड़ वाली यादों में, अरशद के साथ।

    Show More Show Less
    3 mins
  • रिवर्स गियर | कैसे कबाड़वाला और कूलर ले गए हॉस्टल के backbenchers को पहाड़ों पर?
    Aug 18 2021

    आज रिवर्स गियर पर मोहम्मद अरशद बात करेंगे कूलर की। किसी के लिए कूलर हवा देने का बेहतरीन ज़रिया है, किसी के लिए कूलर पर्यावरण को नुक्सान पहुंचाए बगैर हवा देने का जरिया है। मगर कैसे कुछ कूलर और कबाड़ीवाले बन गए कुछ हॉस्टल के लड़कों के लिए Ticket to the Hills

    ज़रूर सुनिए आज का ये सच्ची घटना पर आधारित एपिसोड।

    Show More Show Less
    6 mins
  • रिवर्स गियर | ऐसे जुदा हुए दो भाई, जैसे चॉकलेट पर लिपटे गोल्डन फॉयल
    Aug 11 2021

    आज रिवर्स गियर के इस एपिसोड में मोहम्मद अरशद बात करेंगे उन दो भाईयों की जो ऐसे थे जैसे चॉकलेट पर लिपटे गोल्डन फॉयल। बस अब वो चॉकलेट नहीं आती और उसी तरह अब दोनों भाई भी एक-दूजे से अलग हो चुके हैं। कैसे लड़ाई में बिस्तर होता था wrestling ring और तकिया होता था हथियार, कैसे करते थे बड़े भाई को ब्लैकमेल और फिर उसी से मांगते थे समोसा और कैम्पा-कोला, इन सभी बातों को दोहराएंगे, पीछे लेजायेंगे आपको आज अरशद, रिवर्स गियर के इस नए एपिसोड में।

    Show More Show Less
    4 mins