• Ramayana Diaries | Hanuman Jayanti : कैसे UP के ये लोक-कलाकार मनाते हैं Hanuman Janmotsav अपनी सुंदर वाणी में
    Apr 16 2022

    इस एपिसोड में Sahiba Khan ने बात की Ashtabhuja Mishra से जो हैं बनारस की शान और एक जाने-माने लोक कलाकार। सुनिए Ashthbhuja जी को अपनी आवाज़ में Hanuman Jayanti मनाते हुए। जानेंगे उन्हीं से हनुमान जी के कुछ किस्से-कहानियां।

    Show More Show Less
    14 mins
  • रामायण डायरीज़ | #NavratriSpecial: आख़िर कैसे माता सरस्वती ने मदद की देवताओं की कुंभकरण को सुलाने में?
    Oct 13 2021

    आज सोनल तलवार चर्चा करेंगी माता सरस्वती की और क्या भूमिका रही उनकी रामचरितमानस में। देवताओं ने आख़िर क्यों किया माता सरस्वती का स्मरण? कैसे सरस्वती मां विराजी कुंभकरण की जीभ पर? जब विराज गई तो क्या मांगा कुम्भकरण ने ऐसा जिस से हो गया सब कुछ ठीक? जानें आज के नवरात्री के इस ख़ास एपिसोड में।

    Show More Show Less
    5 mins
  • रामायण डायरीज़ | लंका के युद्ध के बाद क्या मांग लिया हनुमान जी ने भगवान राम से?
    Sep 6 2021

    आज रामायण डायरीज़ के एपिसोड में सोनल तलवार वापस आगईं हैं लेकर एक और अध्भुत किस्सा, राम चरितमानस से। जब लंका का युद्ध समाप्त हो गया था तब हर किसी ने अपना स्थान वापस लिया, और सब अपने अपने घर को वापस जाने लगे। विभीषण को भी लंका की कमान मिल गई। मगर हनुमान जी वहीँ के वहीँ थे। और किसी की हिम्मत भी नहीं हुई उनसे कुछ कहने की। कहते भी कैसे, इतने एहसान जो थे हनुमान जी के सब पर। फिर क्या हुआ? क्या माँगा हनुमान जी ने युद्ध के बाद, जानिए इस एपिसोड में।

    Show More Show Less
    8 mins
  • रामायण डायरीज़ | जन्माष्टमी स्पेशल | कैसे श्री किशन ने किया पृथ्वी पर पापों का संहार?
    Aug 30 2021

    आज रामायण डायरीज़ में सोनल तलवार बात करेंगी जन्माष्टमी की और जहाँ जन्माष्टमी की बात होती है वहां श्री किशन की बात तो होगी ही। कौन थे श्री किशन, कितनी मुसीबतों के साथ हुए थे वो पैदा और कैसे है किशन जी की लीला रामचरितमानस से सम्बंधित, आज यही सब जानेंगे हम इस ख़ास पेशकश में। तो सुनियेगा ज़रुर आज का रामायण डायरीज़।

    Show More Show Less
    7 mins
  • रामायण डायरीज़ | वो कौन से भगवान हैं जिनकी सावन के महीने में पूजा करने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं?
    Aug 9 2021

    आज रामायण डायरीज़ के सावन स्पेशल एपिसोड में सोनल तलवार बतायेँगी कि सावन के महीने में भोलेनाथ के

    साथ-साथ और किस भगवान का सावन के महीने में पूजा अर्चना करने का उतना ही महत्व होता है|

    क्यों सावन के महीने में अधिकतर लोग रामचरित मानस का पाठ करते हैं? जानिए और भी कई बातें आज के इस एपिसोड में|

    Show More Show Less
    7 mins
  • रामायण डायरीज़ | रामचरित मानस के अनुसार क्या है गुरुओं का महत्व ?
    Jul 23 2021
    आज रामायण डायरीज़ के गुरु पूर्णिमा स्पेशल एपिसोड में सोनल तलवार सुनाएंगी हमें रामचरित से चुनी गुरुओं के महत्वता की कई करियाँ। कैसे कई लोगों के लिए रामचरितमानस खुद में सफल जीवन का गुरु स्रोत है और क्या कहा है अपने मित्रों के सन्दर्भ में प्रभु श्री राम ने? जानिए और भी विभिन्न गुरु बातें, आज के इस एपिसोड में.
    Show More Show Less
    10 mins
  • रामायण डायरीज़ | आख़िर क्यों केवट नहीं चाहता था कि श्री राम उसकी नाव में गंगा पार करें?
    Jul 12 2021

    आज रामायण डायरीज़ के इस एपिसोड में सोनल तलवार सुनाएंगी हमें केवट की कहानी। श्री राम को गंगा पार करनी थी और उसके लिए उन्हें चाहिए था कोई केवट, यानी कि नाववाला। मगर वहां का केवट श्री राम को अपनी नाव में नहीं ले जाना चाहता था। और उन्हें गोल-गोल बातों में उलझा भी रहा था। इसे देख लक्ष्मण को भी गुस्सा आ गया। जानिए क्या थी इसके पीछे की असल वजह, आज इस एपिसोड में

    Show More Show Less
    13 mins
  • रामायण डायरीज़ | प्राण जाए पर वचन न जाए, क्या है इस कहावत के पीछे की कहानी?
    Jun 28 2021

    आज के रामायण डायरीज़ में सोनल तलवार हमें बताएंगी कि क्या कहानी है एक बहुत मशहूर कहावत की : “प्राण जाएं पर वचन न जाएँ”

    क्यों राजा दशरथ ने दिए थे रानी कैकेयी को 2 वचन जो कैकेयी को कभी याद ही नहीं आते मगर कौन थीं वो जिसने कैकेयी को याद दिलाये वो दो वचन? सुनिए आज के एपिसोड में इस कहावत के पीछे की पूरी कहानी, सोनल की ज़ुबानी।

    Show More Show Less
    11 mins