• World Music Day | हर एक चीज़ में है संगीत, ढूंढिए तो ज़रा | मुझे महसूस हुआ
    Jun 21 2022

    Shweta Sharma आज बात करेंगी विश्व संगीत दिवस की। मां की लोरियों से लेकर किसी की heels में टिकटोक वाली आवाज़ तक, सुनें तो सभी है संगीत। दादी के भजन से लेकर मिक्सर ग्राइंडर की आवाज़ तक और घर की doorbell से लेकर मंदिर की घंटियों तक, सब कुछ है संगीत, अगर देखना चाहें तो।

    Show More Show Less
    3 mins
  • World Elder Abuse Awareness Day | क्या है सबसे अलग और unconditional प्यार
    Jun 15 2022

    Shweta Sharma आज बात करेंगी World Elder Abuse Awareness Day के बारे में। Shweta बताती हैं कि किस तरह उनकी नानी अनगिनत कहानियां सुनाती थीं। शायद उन्हीं बातों और कहानियों में रम के हम सबका भी बचपन बीता है। मगर कैसे इन कहानियों से बनते हैं हम, बगैर जाने। कहाँ छूट गया वो वक़्त, वो समय जब हम सब नानी-दादी की कहानियां सुनते-सुनते बड़े हुए। लोग क्यों नहीं समझते कि प्यार एक ही तरीके का नहीं होता है। कि हम होने बड़े-बूढ़ों से भी प्यार कर सकते हैं

    Podcaster: Shweta Sharma

    Show More Show Less
    4 mins
  • Happy Mother’s Day | The real Mothers of India | Mother India | May 08, 2022
    May 8 2022

    आज Shweta Sharma सुनाएंगी माँ पर एक खूबसूरत कविता जिसे सुनकर आप भी भावनाओं के समंदर में डूब जायेंगे। कैसे बचपन में उनके डुपट्टे से साड़ी पहना करे थे, कैसे बचपन में टीचर्स भी उनसे डरती। सुनिए माँ पर ये भावुक कविता, श्वेता शर्मा की ज़ुबानी।

    Show More Show Less
    4 mins
  • मुझे महसूस हुआ | #JallianwalaBaghMassacre | वो दिन जो याद दिलाता है कि भारत की आज़ादी का इतिहास कितना क़ीमती है
    Apr 13 2022

    आज श्वेता शर्मा बात कर रही हैं भारत के इतिहास में काले अक्षरों में दर्ज किया जाने वाले दिन के बारे में - Jallianwala Bagh हत्याकांड। वहां की दीवारें आज भी उन कत्लों की गवाही दे रही हैं। मगर Jallianwala Bagh की 103 वीं बरसी पर हम आज भी इस दर्द को याद इसलिए करते हैं ताकि आगे कोई भी इस तरीके का हत्याकांड न कर सके, ताकि हमें पता हो कि हमारी आज़ादी किस क़ीमत पर आई है । सुनिए आज का मुझे महसूस हुआ का ये ख़ास पॉडकास्ट, श्वेता की ज़ुबानी।

    Show More Show Less
    4 mins
  • मुझे महसूस हुआ | क्यों कभी-कभार धार्मिक चीज़ों को भी मौका देना चाहिए, माता-पिता का ज्ञान लेना चाहिए
    Apr 11 2022

    आज बहुत दिन बाद श्वेता शर्मा आईं हैं सुनाने कि उन्हें कैसा महसूस हुआ। वो कहानी शुरू कर रही हैं अपने माता-पिता से - कि कैसे वही उनकी सोच-बुझ की नींव होते हुआ करते थे बचपन में। फिर वो केहेती हैं कि हम बड़े होते हैं और औरों को देखते हैं और हमारा दुनिया देखने का नज़रिया बदलता है। फिर अंत में ये समझ आता है कि माता-पिता जो कहते थे सही कहते थे। मगर कैसे बदली नवरात्री के व्रत रखने से श्वेता की ज़िन्दगी? ऐसा क्या हुआ कि उनके जीवन में एक नया turn आया, जानिए इस एपिसोड में

    Show More Show Less
    6 mins
  • मुझे महसूस हुआ | International Women’s Day Special: आज लें एक प्रण, साथ खड़े होने का
    Mar 8 2022

    आज श्वेता शर्मा कह रही हैं एक प्रण लेने के लिए। ये प्रण लें कि सामने वाले को नीचे नहीं दिखाएंगे, कोई judgement नहीं, कुछ नहीं। जब तक हम एक दूसरे के साथ नहीं खड़े होंगे, तब तक कोई और हमारी इज़्ज़त आखिर क्यों करेगा। सुनिए आज का एपिसोड जानने के लिए कि कितनी ज़रूरी है female solidarity.

    Show More Show Less
    4 mins
  • मुझे महसूस हुआ | क्या है आखिरकार Raman Effect और कैसे पानी के बदलते रंग देख आया ये आईडिया उन्हें?
    Feb 28 2022

    ऐसा क्यों होता है कि ‘time waste’ के समय ही बेहतरीन ideas आते हैं। क्या होता है Raman Effect. कैसे आ गया CV Raman को ये आईडिया समुन्दर के पानी के बदलते हुए रंग देखने से, जानिए इस पॉडकास्ट पर श्वेता शर्मा की आवाज़ में।

    Show More Show Less
    4 mins
  • मुझे महसूस हुआ | क्या आपको भी अंग्रेजी न बोलने पर स्कूल में देने पड़ते थे पैसे?
    Feb 21 2022

    आज श्वेता शर्मा बात करेंगी मात्र भाषा की और मात्र भाषा कितनी ज़रूरी है

    Show More Show Less
    4 mins