• कार में पत्रकार | क्या हुआ जब मोहित चौहान को बोला गया किशोर कुमार का गाना remix कर के गाने के लिए?
    Jul 28 2021

    आज कार में पत्रकार पर सुमित अवस्थी बात करेंगे बॉलीवुड के मशहूर गायक, साड्डा हक़ फेम मोहित चौहान से। आज के एपिसोड पर मोहित चौहान हमें बताएँगे कि कैसे बग़ैर संगीत जाने उन्होंने बॉलीवुड को दिया एक अलग और बेहतरीन संगीत। कैसे गाये उन्होंने Silk Route से लेकर Rockstar के गाने। क्या सोचते हैं मोहित आज-कल के remix गानों के बारे में, रैप और ड्रम बीट्स के बारे में। क्या motivate करता है उन्हें? कैसे पहाड़ बने उनकी प्रेरणा, ये सब जानेंगे आज इस एपिसोड में, ख़ुद मोहित चौहान से

    Show More Show Less
    43 mins
  • कार में पत्रकार | क्यों कभी ओलंपियन विजेंदर सिंह नहीं होना चाहते रिटायर्ड ?
    Jul 21 2021

    आज सुमित अवस्थी के साथ उनकी बातों की कार में मौजूद हैं विश्व लोकप्रिय मुक्केबाज़ विजेंदर सिंह। इस एपिसोड में बात हो रही है विजेंद्र के बॉक्सिंग करियर, उनके निजी ओलंपिक की यादें और अभी टोक्यो ओलंपिक में खेलने वाले इस साल के भारतीय खिलाड़ियों के बारे में। कैसे सिंह की पत्नी उनके लिए एक नित्य नैतिक समर्थक रही हैं और क्यों मानते है वो मेरी कॉम को अपनी इंस्पिरेशन, सुनिए विजेंदर की ज़ुबानी उनकी और भी दिलचस्प बातें, कार में पत्रकार के इस एपिसोड में।

    Show More Show Less
    25 mins
  • कार में पत्रकार | नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी का केमिस्ट और चैकीदारी से बॉलीवुड की गलियों तक का सफ़र कैसा रहा?
    Jan 1 2021

    आज के कार में पत्रकार के इस एपिसोड में सुमित अवस्थी ने बात की Gangs of Wasseypur फेम नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी से। नवाज़ ने अपने जीवन के कई पहलू हमसे साझा किए। कैसे वो एक किसानी और खेती-बाड़ी करने वाले परिवार से आते हैं और कैसे मिला उन्हें अपना पहला ब्रेक। अपने ख़ानदान में पहले पढ़े-लिखे शक़्श, नवाज़ ने कई तकलीफें देखीं और उन्हें पार भी किया।

    आइए जानते हैं इस एपिसोड में नवाज़ और सुमित अवस्थी ने क्या क्या बातें की , only on ABP Live Podcasts .

    Show More Show Less
    39 mins
  • कार में पत्रकार | कांग्रेस द्वारा पार्टी से हटाए जाने के बाद क्या किसी और पार्टी में जाएंगे संजय झा, सुमित अवस्थी का झा से सीधा सवाल
    Dec 18 2020
    आज के कार में पत्रकार के इस एपिसोड में सुमित अवस्थी ने बात की कांग्रेस के पूर्व-प्रवक्ता संजय झा से। संजय झा ने बात की अपनी नई किताब के बारे में और उसे लिखने की वजह। झा ने ये भी बताया कि आख़िर क्यों सालों से कांग्रेस हर जगह हारती ही दिखाई दे रही है। संजय, जिन्होंने पार्टी को काफी अंदर से जाना-पहचाना है, वो बताएँगे की एक ऐसी पार्टी जिसने इतने साल राज किया, आज भारत के लोग उसे वोट देने में क्यों कतरा रहे हैं। और भी बातें जानेंगे आज के इस एपिसोड में with सुमित अवस्थी।
    Show More Show Less
    31 mins
  • कार में पत्रकार | खूबसूरत मुस्कान और अभिनय वाले पंकज त्रिपाठी उर्फ़ कालीन भैया की गुफ्तगू सुमित अवस्थी के साथ।
    Dec 11 2020
    कार में पत्रकार के इस एपिसोड में सुमित अवस्थी बात करेंगे अभिनय जगत के सबसे चाहे जाने वाले कलाकार Pankaj Tripathi से जहा वह बात करेंगे अपने जीवन के जुड़े संघर्ष, सिनेमा और दिनचर्या की। कालीन भैया के नाम से चर्चित पंकज त्रिपाठी आजकल हर दूसरे वेब सीरीज और सिनेमा का हिस्सा होते है और सिनेमा प्रेमियों की दिल के राजा। इनकी जानी मानी फिल्मों और वेब सीरीज में Gangs of Wasseypur , गुडगाँव, Mirzapur , Sacred Games , Gunjan Saxena , Stree, Newton और हाल ही में रिलीज़ हुयी Ludo शामिल है।
    Show More Show Less
    33 mins
  • कार में पत्रकार | 4 साल की उम्र में अपना पहला गाना गाने वाले शान के साथ कुछ गपशप
    Dec 4 2020

    आज के कार में पत्रकार के इस एपिसोड में सुमित अवस्थी बात करेंगे शांतनु मुख़र्जी, यानी शान से। आप उन्हें मुसु-मुसु हांसी , चाँद सिफारिश और तन्हा दिल जैसे गानों से जानते होंगे। 90s के लोगों के favourite सिंगर रहे शान ने बताया कि क्यों उन्हें आज की पीढ़ी बहुत पसंद है और क्यों वो हमेशा present में जीना पसंद करते हैं। अपनी खुद की कोई शैली न होने पर वो क्या बोले। इन सभी सवालों के जवाब जानिये आज के कार में पत्रकार के इस एपिसोड में , only with सुमित अवस्थी

    Show More Show Less
    26 mins
  • कार में पत्रकार | #ShivaTrilogy के लेखक अमीश त्रिपाठी बताएंगे कैसे ढूंढें आपदा में अवसर
    Nov 27 2020

    कार में पत्रकार के इस एपिसोड में अमीश त्रिपाठी ने बात की सुमित अवस्थी से भारत के बारे में। कैसे पुरानी सभ्यताओं को पूजा जाना चाहिए, उन्होंने हमें बताया। वो कहते हैं कि राख की पूजा करना सभ्यता ज़िंदा रखना नहीं है , आग को कैसे जलाये रखना है ये ज़रूरी है। किताबें पढ़ने के शौक़ीन अमीश बताते हैं कि आज की युवा पीढ़ी पर भरोसा रखना होगा और उनका अलग तरीका है भारत की सभ्यता देखने का मगर ज़रूरी नहीं वो गलत हैं। सुनिए अमीश त्रिपाठी के विचार किताबों, कोरोना , और भारत की सभ्यता पर, only on कार में पत्रकार with सुमित अवस्थी।

    Show More Show Less
    32 mins
  • कार में पत्रकार | खेल, फिटनेस और मेहनत के बारे में जानें केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू से
    Nov 20 2020

    आज के कार में पत्रकार के इस पॉडकास्ट में सुमित अवस्थी ने बात की केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू जी से। किरेन बताएँगे कि lockdown में ज़रूरी नहीं हर समय social media और TV में ही लगे रहे। Youth का मतलब सिर्फ young रहना नहीं बल्कि fit रहना भी है।

    किरेन रिजिजू से बात की उनकी personal fitness regime की। क्या तैयारी है भारत की टोक्यो ओलंपिक्स के लिए इन सभी मुद्दों पर बात की अवस्थी जी ने। केंद्रीय खेल मंत्री ने बताया अपना लॉन्ग टर्म प्लान भी। क्या उनका लॉन्ग टर्म गोल, जानिए आज के इस पॉडकास्ट में सुमित अवस्थी के साथ।

    Show More Show Less
    27 mins